Besan Bhurji Recipe : अंडा भुर्जी और पनीर भुर्जी खाने के बाद पेट भरा हुआ लग रहा है? तो बेसन भुर्जी ट्राई करें

Besan Bhurji Recipe in Hindi : बहुत से लोग अंडे की भुरजी और पनीर भुर्जी खाना पसंद करते हैं। ब्रेकफास्ट हो या लंच या डिनर, इन दोनों का नाम उनकी फेवरेट डिश में सबसे पहले आता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उन्हें भुरजी के नाम से ही इन दो व्यंजनों के बारे में पता है। लेकिन क्या आपने कभी बेसन भुरजी का स्वाद चखा है?

Besan Bhurji Recipe in Hindi

अगर आपका मन भी अंडे की भुर्जी और पनीर की भुर्जी से भरा हुआ है और आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं। तो आप इसे बेसन भुरजी से रिप्लेस कर सकते हैं। इसका स्वाद आपकी जीभ को भी लंबे समय तक याद रहेगा। अब बेसन भुरजी बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी और इसे बनाने का तरीका क्या है, आइए जानते हैं।

बेसन भुर्जी बनाने के लिए सामग्री (Besan Bhurji Recipe in Hindi)

  • 1 कप बेसन
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
  • 2 बारीक कटी मिर्च
  • 1 बारीक कटी  प्याज
  • 1 बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1 कटा हुआ मशरूम
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • तेल ज़रूरत के अनुसार
  • गार्निश के लिए हरी धनिया

बेसन भुर्जी बनाने की विधि (Besan Bhurji Recipe in Hindi)

  • बेसन की भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छान कर प्याले में निकाल लीजिए।
  • अब बेसन में दही डालकर उसमें धीरे-धीरे पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
  • ध्यान रहे कि यह घोल ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।
  • अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें साबुत जीरा डालकर चटकने दें।
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
  • प्याज भुनने के बाद हरी मिर्च और अन्य सब्जियां डाल कर सारे मसाले डाल दें।
  • फिर इसे पांच से सात मिनट तक भूनें।
  • ध्यान रहे कि सब्जियां ज्यादा न पकें। जब सब्जियां फ्राई हो जाएं, तो धीरे-धीरे बेसन के मिश्रण को पैन में डालें और लगातार चलाते रहें।
  • इसके बाद इसे धीमी आंच पर करीब पांच मिनट तक पकने दें।
  • अब जब बेसन पकने लगे तो इसमें धीरे-धीरे सब्जी और बेसन का मिश्रण डालें और इसे आंच पर ही रहने दें जब तक कि बेसन का रंग सुनहरा न हो जाए।
  • भुर्जी बन जाने पर इसमें हरा धनियां डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

Read Also

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को बेसन भुर्जी बनाने की विधि (Besan Bhurji Recipe in Hindi) से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में भी पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें जो लोग अपनी लम्बाई बढ़ाना चाहतें हैं, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!

Leave a Comment