इन दो सरकारी फ्रेंचाइजी से शुरू करें लाखों की कमाई, जानिए पूरी प्रक्रिया

आजकल लोग बिना एक पैसा लगाए लाखों का बिजनेस कर सकते हैं। ये कौन से व्यवसाय हैं? यह हम आपको बताने जा रहे हैं। इन बिजनेस को करके आप काफी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं और यह बिजनेस सरकारी है इसलिए इसमें नुकसान का कोई खतरा नहीं है।

Aadhar card Franchise

अगर आप किसी बिजनेस प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपके लिए दो बेहतरीन आइडिया लेकर आए हैं। जिससे आप अच्छी खासी कमाई कर पाएंगे। आजकल कई ऐसी कंपनियां हैं जो फ्रेंचाइजी दे रही हैं। आप इन कंपनियों की फ्रेंचाइजी (franchise) खोलकर अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

इन व्यवसायों में बहुत अधिक लाभ होता है और हानि की संभावना न के बराबर होती है। ये दोनों बिजनेस आइडिया सरकारी फ्रेंचाइजी के हैं। सरकारी फ्रेंचाइजी के साथ काम करने का मजा ही अलग है और कमाई भी खूब।

1. आधार कार्ड फ्रेंचाइजी (Aadhar card Franchise)

आधार कार्ड देश में रहने वाले सभी लोगों के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। इस वजह से इसकी काफी डिमांड है। आप आधार कार्ड फ्रेंचाइजी (Aadhaar Card Franchise) ले सकते हैं। इससे आप बहुत अच्छा पैसा कमा पाएंगे। अगर आप आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा आयोजित एक परीक्षा को पास करना होगा।

इसके बाद सर्विस सेंटर खोलने का लाइसेंस दिया जाता है। एक बार जब आप परीक्षा पास कर लेते हैं, तो आपको आधार नामांकन संख्या और बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा। इसके बाद कॉमन सर्विस सेंटर से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

आवेदन कैसे करें? (How to apply)

आधार फ्रेंचाइजी (Aadhaar Card Franchise) लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आपको एनएसईआईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.nseitexams.com/UIDAI/LoginAction_input.action पर जाना होगा।

यह भी पढ़ें: कारोबार का मौका दे रही है यह कंपनी, ₹1 लाख का निवेश कर हर महीने कमाएं लाखों, जानिए क्या है प्रक्रिया?

2. डाकघर फ्रेंचाइजी (Post Office Franchise)

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी (Post Office Franchise) भारतीय डाक द्वारा दी जा रही है। यह उनके लिए सबसे अच्छा है जो सरकारी फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं। इस फ्रेंचाइजी को कोई भी ले सकता है। इस फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे।

फ्रेंचाइजी लेने के बाद आप कमीशन के जरिए कमाई कर सकते हैं। आपको बता दें, डाकघर द्वारा दो तरह की फ्रेंचाइजी दी जाती है, जिसमें पहली फ्रेंचाइजी आउटलेट की होती है और दूसरी पोस्टल एजेंट फ्रेंचाइजी की।

आवेदन कैसे करें? (How to apply)

फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने के लिए आप डायरेक्ट इंडिया पोस्ट की वेबसाइट (https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf) पर जा सकते हैं। दौरा कर सकते हैं। इससे संबंधित नोटिफिकेशन को पढ़कर आप फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: ₹12 लाख का निवेश कर शुरू करें ये बिजनेस, कमाएंगे करोड़ों में, सरकार भी करेगी मदद, जानिए कैसे करें शुरू?

Leave a Comment